Share Button

Thursday, December 31, 2015

और एक साल विदा हो रहा है...

और एक साल विदा हो रहा है,
कई हुए पुरे सपने
तो कुछ अधूरे ले जा रहा है।

कोई अपनों को ठुकरा के
तो कोई अपनापन फैला के जा रहा है,
कोई रूठे को मना के
तो कोई रिश्ते बना के जा रहा है।

कहीं सूखा है इस धरा पर
तो कहीं कलियाँ खिला के जा रहा है,
पर्वतों से पिघलता बर्फ का पानी
कल-कल नदियों में समाते जा रहा है।

अंधकार में डूबा वो क़स्बा भी
अब रौशनी से जगमगाते जा रहा है,

भूल जाओ अब जो हुआ इस साल यहाँ
नए साल का आगाज होने जा रहा है।

- रजनीकांत कुमार

Friday, December 25, 2015

कप कपा रही ये वादियां...

  
ओढ़ कर ये बर्फीली चादर
कप कपा रही ये वादियां

ढल रही है रातें ये सोचकर
क्यों रो रही ये वादियां

चाँद के किरण से तो
मोतियों सी चमक रही ये वादियां

सूरज के ओजस्वी किरण पड़ते ही
खिल खिला उठेंगी ये वादियां...

  - रजनीकांत कुमार

Thursday, December 17, 2015

आइए जानते हैं कौन से देश की मुद्रा पर भारी पड़ता है भारतीय रुपया

अभी तक भारत के लोग विदेशों में घूमने के नाम पर सिर्फ सिंगापुर, थाइलैंड और बैंकाक ही जाते हैं, क्‍योंकि बहुत ही कम लोगों को पता है कि हमारा रुपया भी दूसरे कई देशों के मुकाबले बहुत ही ज्‍यादा मजबूत है। ये वो देश हैं जहां आप कभी घूमने गए तो आपको ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी।
आइए जानते हैं कौन से देश की मुद्रा पर भारी पड़ता है भारतीय रुपया:
वियतनाम:एशियाई महाद्वीप में आने वाले वियतनाम की मुद्रा डोंग है। अगर आप भविष्य में कभी वियतनाम घूमने गए तो आपको भारतीय मुद्रा बदलवाने के लिए ज्यादा खर्चा नहीं करना पड़ेगा क्योंकि एक रूपए के बदले आपको 338.35 डोंग मिलेंगे
बेलारूस: पूर्व यूरोप मे आने वाला देश बेलारूस बंदरगाह विहीन देश है। भारतीय रूपए के मुकाबले यहां की मुद्रा रूबल काफी सस्ती पड़ती है। एक रूपए के बदले आपको 216 रूबल मिल सकते हैं।
इंडोनेशिया: एशियाई देश इंडोनेशिया की मुद्रा रूपईया है। आपको एक रूपए के मुकाबले 204.76 रूपईया मिल सकते हैं।
पैरागुए: दक्षिण अमरीका मे आने वाले पैरागुए की मुद्रा गुआरानी है और एक रूपए के बदले आपको 74.26 गुआरानी मिल सकते हैं।
कम्बोडिया:आबादी के हिसाब से दुनिया में कम्बोडिया का स्थान 70वां है। यहां की करंसी रील है और एक रूपए के बदले आपको 63.93 रूपए मिल सकते हैं।
मोंगोलिया: मोंगोलिया का उत्तर हिस्सा रूस से लगता है, जबकि दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम इलाका चीन से लगा हुआ है। यहां की मुद्रा तुगरिक है। आपको एक रूपए के मुकाबले 29.83 तुगरिक मिल सकते हैं।
कोस्टा रिका:समुद्री तट, ज्वालामुखी और जैव विविधता के लिए मशहूर कोस्टा रिका की करेंसी कोलोंस है। आपको एक रूपए के बदले 8.15 कोलोंस मिल जाएंगे।
हंगरी:मध्य यूरोपीय यह देश बेलारूस की तरह बंदरगाह विहीन देश है। इसकी मुद्रा फोरिंट है जो भारतीय रूपए के मुकाबले सस्ती पड़ती है। एक रूपए के मुकाबले आपको 4.22 फोरिंट मिल सकते हैं।
आईसलैंड:ज्वालामुखी, वॉटरफाल्स, गरम सोता (होट स्प्रिंग) जैसी प्राकृतिक चीजों के लिए मशहूर आईसलैंड की मुद्रा भी भारतीय रूपए के मुकाबले सस्ती पड़ती है। यहां की मुद्रा आईसलैंडिक क्रोना है और एक रूपए के मुकाबले आपको 2.13 आईसलैंडिक क्रोना मिल सकते हैं।
जापान: तौर पर भारत से ज्यादा विकसित और तकनीकी रूप से समृद्ध माने जाने वाले जापान की करेंसी येन है। भारत का 1 रुपया अगर आप देते हैं तो इसके बदले जापान के 1.84 रियाल मिल सकते हैं।
Source: http://hindi.news24online.com/indian-rupees-against-other-poor-countery-currencies-28/